आदिपुरुष का टीज़र आ गया है दोस्तों और मैं कह सकता हूँ की 500 करोड़ लगाने के बाद भी क्या आपको ऐसे ही घटिया एनीमेशन फिल्म बनानी थी??
क्यों नाम ख़राब कर रहे हो प्रभास का, इस फिल्म में काम कर रहे अपने टीम मेम्बेर्स का| रामायण का तो आप नाम ख़राब कर नही सकते| वो एक अलग लेवल पर है| लेकिन ऐसी घटिया एडाप्टेशन बना कर आप कम से कम बॉलीवुड का नाम तो बचा कूचा रहने दो| जो वैसे ही हर बॉलीवुड फिल्म की रिलीज़ पर डूबता रहता है|
Adipurush’ Teaser Review
टीज़र के शुरू के कुछ सेकंड्स में अच्छा लगता है एनीमेशन अच्छा है लेकिन जैसे प्रभास की एंट्री होती है, एनीमेशन घटिया होता जाता है| बलवीर, जैसा एनीमेशन है same, इस से अलग कुछ नही है| मेरी समझ में ये नही आता की 500 करोड़ में इतना घटिया एनीमेशन बनता है क्या?
प्लस जो डायलाग चल रहे है| वो भी कुछ खास नही है| वोही पुरानी लाइन्स जो हम लाखो बार सुन चुके है|
और ये देखिये game of thrones का dragon जिसपे बैठे है रावन|
ये कही से भी रावन लग रहा है| क्या श्री लंका में लोग ऐसे कपडे पह्न्नते थे| और आप ये भी नही कह सकते की क्रिएटिव फ्रीडम ले सकते है| ये हमारा इतिहास है| कम से कम उसे तो सही से दिखाना चाहिए| रावण के पास ड्रैगन दिखा रखा है? क्यों, ये किस बात फ्रीडम ली है ॐ राउत ने, ड्रैगन कहा से आ गया रामायण मे| और फिर रामायण थे लीजेंड ऑफ़ प्रिंस राम में से रावण का एक scene कॉपी कर लिया|
500 करोड़ तो लगाये लेकिन detailing पर किसी ने ध्यान नही दिया| एक scene में भगवन श्री राम और उनकी सेना लंका पर चढाई कर रही है राम सेतु पर से,
और अगर आप पॉज करके देखेंगे तो हमे हनुमान जी दिखते है| वो ऐसे लग रहे है जैसे उन्होंने जबदस्ती मुह फुला रखा हो| और साइड में सनी सिंह जो एक्सप्रेशन लेस एक्टिंग करते है|
फिर हमे दिखती है गोर्रिला की सेना
शायद राउत साहब भूल गए की रामायण में वानर सेना थी नाकि गोरिल्ला सेना लेकिन राउत जी ने सोचा की 500 करोड़ मिल रहे है| एक प्लेनेट ऑफ़ थे एप्स और बना देता हु|
एक तो एनीमेशन भी मिक्सचर जैसा लग रहा है| जैसे किसी एनीमेशन फिल्म का ये करैक्टर ठीक लग रहा है| ये उठा लो| किसी दूसरी फिल्म का वो करैक्टर अच्छा लग रहा है| वो उठा लो| मतलब बॉलीवुड ने यंहा भी कही से कुछ कही से कुछ उठा के फिल्म की खिचड़ी बना हि दी|
मैं इसीलिए ऐसा कह रहा हूँ की पूरी फिल्म का एनीमेशन एक जैसा नही लग रहा| बैकग्राउंड से characters मैच नही कर रहे| costume से एन्वोइउर्मेन्त मैच नही हो रहा| सब कुछ आउट ऑफ़ प्लेस लग रहा है|
500 करोड़ थे इनके पास और इन्होंने राम जी का धनुष तक ढंग का नहीं बनाया| बच्चों का खिलौना लग रहा है| जंगल बुक के scene में से ये इन्होंने कॉपी कर लिया है| और फिर एक गोरिल्ला मारता है आयरन मन वाला पोसे
फिर आता है रावण की एंट्री का scene इतना घटिया लो बजट की इसके बारे में कुछ न ही कहो तो ही अच्छा है|
फिर 2 गोरिल्ला आपस में क्यों लड़ रहे है| ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता लगेगा|
फिर देखते है हीरो शॉट हमारे हीरो और उनकी सेना का| जिसमें हम देखते है| एक भालू को ??? इनको कोई बताये की जामवंत जी कोई भालू नही, एक रीछ थे| लेकिन यहाँ इन्होंने उनको भालू दिखा रखा है|
और दूसरी साइड है नल और नील जो वानर लग रहे है, इनकी शेप, लुक और साइज़ बाकी सबसे बिलकुल ही अलग है| यही हाल हनुमान जी का है| वो भी कही से भी वानर नहीं लग रहे है| और उनका शेप और साइज़ और लुक नल और नील से बिलकुल ही अलग है|, बाकी गोरिल्ला सेना का शेप साइज़ लुक्स इनसे अलग है| इस से अच्छा तो ये प्रभास को लेकर लाइव एक्शन रामायण बना लेते| इस से आधे में बन जाती| और फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोडती वो अलग| लेकिन नही इन्हें तो पैसा बर्बाद करना है| और ऑडियंस का रिएक्शन भी यही आ रहां है| और प्रोदुसर्स पक्का ओम राउत को बोल रहे होंगे| फिल्म मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी से शूट हुई है| लेकिन ऐसा फिल्म के किसी भी scene को देखकर नही लग रहा है|
Adipurush Story
adipurush hamari history par based film hai, jo ramayan ki kahani batati hai. फिल्म को produced kiya hai t series ne. ये फिल्म को hindi aur tamil dono mai aik saath shoot kiya gya hai.इस फिल्म में है, प्रभास, जो बने है राघव, कृति सनन जो बनी है जानकी एंड सैफ अली खान बने है लंकेश
इस फिल्म का बजट है 500 करोड़, ये भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होने जा रही है| इस फिल्म को डायरेक्ट किया है ओम राउत ने जिन्होंने 2020 में तन्हाजी बनाई थी|
ओम राउत बताते है की 1996 में जापानीज anime फिल्म रामायण थे लीजेंड ऑफ़ प्रिन्स राम उन्हें बड़ी पसंद आई थी| इसीलिए उन्होंने मॉडर्न टेक्नोलॉजी को इस्तमाल करके रामायण को दुबारा बनाने का सोचा|
काश ना सोचते|
ओम राउत ने lockdown के दुआरण इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी|
इस फिल्म की शूट की फरवरी 2021 में शुरू हुई थी और नवम्बर 2021 में पूरी हुयी थी|
फिल्म रिलीज़ हो रही है 12 जनुअरी 2023 को 3d और imax 3d में|
दोस्तों आपको कैसा लगा ये टीज़र और क्या ये फिल्म हित हो पाएगी या प्रभाष के नाम एक और फ्लॉप फिल्म आएगी|